Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 से 25 फरवरी तक हुआ था, जिसमें 15.85 लाख छात्र शामिल हुए थे। वहीं बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 1 से 15 फरवरी तक हुआ, जिसमें 12.92 लाख छात्र शामिल हुए थे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 1,677 परीक्षा केंद्रों बनाए गए थे, जहां दो शिफ्ट में परीक्षाएं हुईं थीं।
Bihar Board का परीक्षा सम्पन्न होने के बाद अब छात्र बहुत बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यदि आप भी 10वीं या 12वीं बोर्ड के छात्र हैं, जिन्होंने बिहार बोर्ड की परीक्षा दी है, तो बता दें कि आपका इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट को घोषित कर सकती है।
बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी होगा, जबकि 10वीं बिहार बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है।
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट चेक करे के लिए ऑफिशियल वेबसाइट
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक करे के लिए नीचे दिए गए वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।
- biharboardonline.bihar.gov.in
- biharboardonline.com
- results.biharboardonline.com
कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2025?
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप खुद अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, छात्र अपना 10वीं या 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, 10th Result 2025 या 12th result 2025 के बटन पर क्लिक करना है।
- Roll Code व Roll Number और साथी कैप्चा भर के Search या Submit के बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
महत्वपूर्ण लिंक
Bihar Board 10th Result Link 2025 | Click Here |
Bihar Board 12th Result Link 2025 | Click Here |
Official Website | www.biharboardonline.com |
Join Us | WhatsApp Channel |