HomeLatest JobsUPSSSC PET 2025: Download PET Syllabus and Exam Pattern

UPSSSC PET 2025: Download PET Syllabus and Exam Pattern

UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 14 मई, 2025 से शुरू हो चुकी है और 17 जून, 2025 तक जारी रहेगी।

लेख का नामUPSSSC PET 2025
लेख का प्रकारलेटेस्ट जॉब
उद्देश्यनवीनतम नौकरी की जानकारी देना
आवेदन शुरू होने की तिथि14 मई 2025
आवेदन की अंतिम तिथि17 जून 2025
शुल्क भुगतान की अन्तिम तिथि17 जून 2025
शुल्क संशोधन और आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि24 जून, 2025
परीक्षा तिथिअधिसूचित होगी (जल्द ही अपडेट)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिपरीक्षा से पूर्व
सामान्य/ओबीसी 185/-
एससी/एसटी 95/-
पीएच (दिव्यांग) 25/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु40 वर्ष
आयु में छूटनियमानुसार
शैक्षणिक योग्यताउम्मीदवारों के पास कम से कम हाई स्कूल (10वीं) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSSSC PET 2025 में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर समेत अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की आवश्यक्ता होगी। उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से आवेदन फॉर्म खुद भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएँ।
  • UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • सभी जरूरी विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इस परीक्षा के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • लेखपाल
  • राजस्व लेखपाल
  • एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife)
  • अन्य ग्रुप सी पद
  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • अंक: 100
  • समय अवधि: 2 घंटे
  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का पाठ्यक्रम जानना सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है। इस परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे, जिनके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित होगा।

विषयप्रश्नों की संख्याअंकसमय
सामान्य हिंदी25252 घंटे
तर्कशक्ति (Reasoning)2525
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)2525
संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability)2525
कुल100100

1. सामान्य हिंदी (25 अंक)

  • हिंदी व्याकरण (वर्ण, शब्द, वाक्य)
  • संधि एवं समास
  • विलोम शब्द एवं पर्यायवाची शब्द
  • मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ
  • वर्तनी एवं वाक्य शुद्धि
  • हिंदी भाषा में अपठित गद्यांश

2. तर्कशक्ति (Reasoning – 25 अंक)

  • वर्बल रीजनिंग: कोडिंग-डिकोडिंग, श्रृंखला पूर्ण करना, अक्षर एवं संख्या व्यवस्था
  • नॉन-वर्बल रीजनिंग: आकृतियों का विश्लेषण, मिरर इमेज, वेन डायग्राम
  • तार्किक विश्लेषण: कथन-निष्कर्ष, पज़ल्स, तर्कसंगत निर्णय
  • गणितीय तर्क: संख्या श्रृंखला, रक्त संबंध (Blood Relation), दिशा परीक्षण

3. सामान्य ज्ञान (General Knowledge – 25 अंक)

  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करंट अफेयर्स
  • भारत एवं उत्तर प्रदेश का इतिहास, भूगोल एवं संस्कृति
  • भारतीय संविधान, राजव्यवस्था एवं शासन प्रणाली
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (मूलभूत अवधारणाएँ)
  • खेल, पुरस्कार एवं प्रमुख व्यक्तित्व
  • उत्तर प्रदेश की प्रमुख योजनाएँ एवं समाचार

4. संख्यात्मक योग्यता (Numerical Ability – 25 अंक)

  • संख्या प्रणाली: पूर्णांक, भिन्न, दशमलव
  • प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  • अनुपात एवं समानुपात
  • औसत, समय एवं कार्य, गति एवं दूरी
  • बीजगणित एवं ज्यामिति (मूल अवधारणाएँ)
  • डेटा इंटरप्रिटेशन (तालिका, ग्राफ, चार्ट)
  1. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें – UPSSSC PET के पुराने पेपर्स अभ्यास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  2. NCERT की किताबें (कक्षा 8-10 तक) पढ़ें – बेसिक कॉन्सेप्ट्स के लिए उपयोगी।
  3. मॉक टेस्ट दें – ऑनलाइन मॉक टेस्ट से समय प्रबंधन सुधारें।
  4. नियमित रूप से करंट अफेयर्स पढ़ें – अखबार और मैगज़ीन से अपडेट रहें।
  • हिंदी: “सामान्य हिंदी” – अग्रवाल पब्लिकेशन
  • रीजनिंग: “रिजनिंग बुक” – किरण प्रकाशन
  • गणित: “क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड” – आर.एस. अग्रवाल
  • सामान्य ज्ञान: “ल्यूसेंट जीके”
Apply OnlineClick Here
Join For Latest UpdateTelegram | WhatsApp
Official WebsiteClick Here

UPSSSC PET 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। इच्छुक उम्मीदवारों को 17 जून 2025 से पहले आवेदन करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।

📱Join Our WhatsApp And Telegram Channel For Latest Update 👇

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
FindJobNews.Com
संदीप मौर्या FindJobNews.Com वेबसाइट के संपादक के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखते हैं। संदीप मौर्या उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें इस क्षेत्र में 6 साल से अधिक का अनुभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular