WhatsApp Channel Join Button
HomeResultsGDS 1st Merit List 2025: Check Release Date, State-Wise PDF Download Link...

GDS 1st Merit List 2025: Check Release Date, State-Wise PDF Download Link Here

GDS 1st Merit List 2025: ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने इंडिया पोस्ट ग्राम डाक सेवक भर्ती 2025 के फर्स्ट मेरिट लिस्ट 2025 के जारी होने का इंतजार कर रहे है उनके लिए अच्छी खबर है। जल्द ही GDS 1st Merit List 2025 जारी की जाएगी। GDS 1st Merit List 2025 कब जारी की जाएगी? और रिजल्ट का पीडीऍफ़ कैसे डाउनलोड करेंगे इन सब की जानकारी नीचे दी गई है तो इस आर्टिकल को पूरा ध्यानपूर्वक पढ़े ताकि GDS 1st Merit List 2025 के बारे में आपको पूरी जानकारी मिल सके।

GDS 1st Merit List 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

पोस्ट का नामग्रामीण डाक सेवक (GDS)
कुल पद21413
ऑनलाइन आवेदन की तिथि10/02/2025
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि03/03/2025
शुल्क भुगतान की अन्तिम तिथि03/03/2025
संशोधन की तिथि06 से 08 मार्च 2025 तक
मेरिट लिस्टजल्द ही सूचित किया जायेगा

GDS 1st Merit List 2025: GDS रिजल्ट कब आएगा?

GDS 1st Merit List 2025 कब आएगा? इसके बारे में अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि जीडीएस 2025 की पहली मेरिट लिस्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक घोषित हो सकती है। जिसमें सर्किल वाइज चयनित अभ्यर्थियों के नामों की लिस्ट जारी होगी। GDS 1st Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करना है? इसका डायरेक्ट लिंक और पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

GDS 1st Merit List 2025 कैसे डाउनलोड करना है?

GDS 1st Merit List 2025 इसके आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना मेरिट लिस्ट खुद देख सकते हैं।

  • सबसे पहले भारतीय डाक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • पहला पेज खुलते ही बाईं तरफ कैंडिडेट्स कॉर्नर में जाएं। यहां पर आपको जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेंट शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट का लिंक दिख जाएगा।
  • यहां आपको उन सभी राज्यों की लिस्ट मिल आएगी, जिनकी पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। अब आपने जिस सर्किल से फॉर्म भरा है उसका चुनाव करें।
  • यहाँ GDS List of shortlisted candidates के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको पीडीएफ में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर सर्च करना होगा ।
  • इस प्रकार आप सभी बड़ी आसानी से अपने-अपने रिजल्ट को चेक व डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है।

GDS 1st Merit List 2025: चयन प्रक्रिया

भारतीय डाक विभाग (India Post) द्वारा ग्रामीण डाक सेवा (GDS) के लिए भर्ती प्रक्रिया हर साल आयोजित की जाती है। यह भर्ती ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डाक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए की जाती है। जीडीएस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट-आधारित होती है, जिसमें उम्मीदवारों के अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

मेरिट लिस्ट तैयार करना: जीडीएस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों के अकादमिक प्रदर्शन पर आधारित होता है। मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों को आधार बनाया जाता है। जिन उम्मीदवारों के अंक सबसे अधिक होते हैं, उन्हें मेरिट लिस्ट में स्थान दिया जाता है।

मेरिट लिस्ट जारी होना: मेरिट लिस्ट भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। उम्मीदवार अपना रोल नंबर या नाम डालकर मेरिट लिस्ट में अपनी स्थिति की जांच कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाता है।

दस्तावेज़ सत्यापन: मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होता है। इसमें उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाती है। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन की घोषणा की जाती है।

नियुक्ति पत्र जारी होना: दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाता है। नियुक्ति पत्र में उम्मीदवारों को उनकी पोस्टिंग और ज्वाइनिंग डेट की जानकारी दी जाती है।

Note: GDS भर्ती से संबंधित नवीनतम अपडेट एवं मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करें।

महत्वपूर्ण लिंक

GDS 1st Merit List 2025यहाँ क्लिक करें
Official Websiteयहाँ क्लिक करें
Whatsapp Channel से जुड़ेयहाँ क्लिक करें

📱Join Our WhatsApp And Telegram Channel For Latest Update 👇

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
FindJobNews.Com
संदीप मौर्या FindJobNews.Com वेबसाइट के संपादक के साथ लेखक भी हैं, जहाँ वे सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, आदि से सम्बंधित लेख लिखते हैं। संदीप मौर्या उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। इन्हें इस क्षेत्र में 6 साल से अधिक का अनुभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular