BOI Apprentice Recruitment 2025: बैंक ऑफ इंडिया में स्नातक पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी जो बैंक में नौकरी करना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
ऐसे अभ्यर्थी जो ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है वह इसके आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
BOI Apprentice Recruitment 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ
लेख का नाम | BOI Apprentice Recruitment 2025 |
लेख का प्रकार | लेटेस्ट जॉब |
उद्देश्य | नवीनतम नौकरी की जानकारी देना |
कुल पद | 400 |
ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 1 मार्च 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि | 15 मार्च 2025 |
शुल्क भुगतान की अन्तिम तिथि | 15 मार्च 2025 |
परीक्षा तिथि | जल्द अधिसूचित की जाएगी |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा से पूर्व |
BOI Apprentice Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | रु. 800/- |
एससी/एसटी | रु. 600/- |
पीएच (दिव्यांग) | रु. 400/- |
सभी श्रेणी की महिलाएं | रु. 600/- |
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/ अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, पीएच (दिव्यांग) के लिए 400 रुपये और सभी श्रेणी की महिलाएं के लिए आवेदन शुल्क रु. 600 रूपये तय किया गया है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
BOI Apprentice Recruitment 2025 आयु सीमा एवं शैक्षणिक योग्यता
न्यूनतम आयु | 20 वर्ष |
अधिकतम आयु | 28 वर्ष |
आयु में छूट | नियमानुसार |
शैक्षणिक योग्यता | अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। |
अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
BOI Apprentice Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। BOI Apprentice Recruitment 2025 में ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर समेत अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की आवश्यक्ता होगी। उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से आवेदन फॉर्म खुद भर सकते हैं।
- आवेदन शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com/boi.php पर जाना होगा।
- अब Apply through NATS Portal पर क्लिक करें।
- इसके बाद अभ्यर्थी पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Us | WhatsApp Channel |