RRB Group D के 32,438 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। 10वीं पास उम्मीदवार, जो रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, अब 1 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRB Group D 2025 भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB Group D 2025 भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा कर दी है। इस भर्ती के तहत 32,438 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अभ्यर्थी RRB Group D 2025 भर्ती की सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां देख सकते हैं।
पोस्ट का नाम | RRB Group D |
कुल पद | 32,438 |
ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 23 जनवरी 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि | 1 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे) |
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 3 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे) |
संशोधन की तिथि | 4 से 13 मार्च 2025 (रात 11:59 बजे) |
परीक्षा तिथि | जल्द ही सूचित किया जायेगा |
प्रवेश पत्र | जल्द ही सूचित किया जायेगा |
RRB Group D 2025 आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस | रु. 500/- |
एससी/एसटी/पीएच/EBC | रु. 250/- |
सभी श्रेणी की महिलाएं | रु. 250/- |
RRB Group D 2025 फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 500 रुपये आवेदन फीस भरनी होगी। वहीं एससी/एसटी/पीएच/EBC /महिला अभ्यर्थियों के लिए रु. 250 आवेदन फीस भरनी होगी। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
RRB Group D 2025 आयु सीमा
न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
अधिकतम आयु | 36 वर्ष |
आयु में छूट | नियमानुसार |
इस भर्ती में आयु सीमा की बात करें तो इसमें न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 36 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
RRB Group D 2025 शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की हो या ITI प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो। शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।
RRB Group D 2025 की चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
RRB Group D 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर समेत अन्य महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स की आवश्यक्ता होगी। उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप बाय स्टेप तरीके से आवेदन फॉर्म खुद भर सकते हैं।
- आवेदन शुरू करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर आवेदन से संबंधित लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें क्लिक करने के बाद आपके सामने इसका एक नया वेब पेज खुलेगा जहां पर आपको आवेदन फॉर्म मिल जाएगा।
- अब यहां पर मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर देना है फॉर्म भरने के बाद, सभी जानकारी की पुनः जांच करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी तरह की गलती न हो। फिर फॉर्म को सबमिट कर दें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद, आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
RRB Group D 2025 से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन करें | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Whatsapp Channel से जुड़े | यहाँ क्लिक करें |
Telegram Channel से जुड़ें | यहाँ क्लिक करें |